मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में पार्क में खेलते समय किशोर लापता, मां ने थाने में की शिकायत
क्षेत्र के कृष्ण नगर निवासी मंजू देवी पत्नी स्वर्गीय अमित कुमार ने मंगलवार की शाम थाने में शिकायत करते हुए बताया कि बीती 25 मई की शाम उनका 12 वर्षीय पुत्र कृष्ण यादव करहल चौराहे के पास स्थित अवंती बाई लोधी पार्क में बच्चों के साथ खेला रहा था। जहां से वह लापता हो गया उन्होंने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।