मैनपुरी: शिकोहाबाद में दर्शन करके लौट रहा परिवार ऑटो पलटने से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में ओरछा क्षेत्र के नगला अनु निवासी एक परिवार बालाजी के दर्शन करके घर ऑटो से वापस लौट रहा था। तभी शिकोहाबाद क्षेत्र में उनका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मासूम बच्चों सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मैनपुरी के जिला अस्पताल में लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।