शाहजहांपुर: पुवायां क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, आज हुआ पीएम
पुवायां क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय राजवीर के रूप में हुई है, जो दिल्ली में कार ड्राइवर थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। राजवीर मूल रूप से थाना पुवायां क्षेत्र के नाहिल गांव के निवासी थे और दिल्ली में रहकर कार चलाते थे। वह अपनी पत्नी जमुना और पांच साल के बेटे का पालन-पोषण करते थे।