झांसी: ग्राम लकारा पुलिया पर पुलिस और 3 बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 25 हजार के ईनामी बदमाश के पैर में लगी गोली
Jhansi, Jhansi | Sep 26, 2025 झांसी में सीपरी थाना क्षेत्र के ग्राम लकारा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें संजय नाम का एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, इस बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड लिया। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा।