मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिमझिरिया स्थित प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर और नीचे बने शनि देव मंदिर में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बुधवार सुबह करीब 7 बजे मंदिर के संरक्षक रामकिशन यादव और पुजारी मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दान पेटी का ताला भी टूटा हुआ था।