बहराइच: धर्मपुर में मायके आई मां-बेटे को बाइक सवार ने मारी ठोकर, हादसे में बेटे की मौत, मां घायल
जिले के बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर इलाके में मायके आई महिला व उसके बेटे को तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे से में मां घायल हो गई। वहीं बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। मां का इलाज अस्पताल में जारी है।