झालरापाटन: देतल लाल बड़ी गांव में एक युवक ने शराब पीकर पत्नी के साथ की गंभीर मारपीट, घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया
झालावाड़ के सीमावर्ती देतल बड़ी गांव में एक युवक ने शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की मारपीट में महिला के एक हाथ में फैक्चर हो गया। सूचना मिलने पर महिला का भाई घर पहुंचा और उसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, अस्पताल चौकी पुलिस ने बुधवार दोपहर 1:00 बजे मामले में आगे की कार्रवाई अनुसंधान के लिए संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी है।