झालरापाटन: एमपी के प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी, झालावाड़ में किशोरी का शव मिला, युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
झालावाड़ के भालता थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे युवक और किशोरी के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। और मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के गोगठपुर निवासी 18 वर्षीय अनिल का अपनी ही मोहल्ले की 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग था।