कोटड़ी: कोटडी में मां भारती विद्यालय में 211 बालिकाओं का किया गया सम्मान
कोटड़ी कस्बे के माँ भारती विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को शारदीय नवरात्रि के समापन अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत 211 बालिकाओं का माल्यार्पण कर फल एवं शैक्षणिक सामग्री भामाशाह फूलशंकर तिवाड़ी व गौरीशंकर तिवाड़ी द्वारा प्रदान की गई।