पवित्र रमजान माह के दौरान आगामी अलविदा जुम्मा और ईद-उल-फितर को लेकर देवबंद स्थित दारुल उलूम देवबंद के पेशकार मोहम्मद रिहान ने नमाजियों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नमाज अदा करते समय शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए।