सोमवार दिन के 12:00 बजे प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार अयाची नगर युवा फाउंडेशन और सरस्वती विद्या मंदिर मनिगाछी के संयुक्त तत्वाधान में 57 वां रक्तदान शिविर का आयोजन पंडौल थाना क्षेत्र के सरिसबपाही में किया गया। जिसमें 20 रक्तवीरों ने जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान किया है। रक्तदान शिविर का आयोजन दीप प्रज्वलित कर की गई।