बारुन: राजस्व महाअभियान को लेकर डीसीएलआर ने बारुण में दिया प्रशिक्षण, दिए कई निर्देश
बारुण. प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को राजस्व महाअभियान को लेकर प्रशिक्षण आयोजित किया गया. डीसीएलआर स्वेतांक लाल की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में अंचल कर्मी, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मचारी सहित अन्य कर्मी शामिल हुए.कार्यक्रम में सीओ मंजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.