दौसा: ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र दौसा पहुंचे, कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रेजरी के स्ट्रांग रूम में रखवाए गए
Dausa, Dausa | Nov 1, 2025 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन दौसा जिला मुख्यालय पर 2 नवंबर को किया जाएगा परीक्षा के प्रश्न पत्र दौसा पहुंच चुके हैं जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जिला कोष कार्यालय के स्ट्रांग रूम में रखवा दिए गए हैं जिला समन्वय ने बताया कि प्रश्न पत्रों की 24 घंटे हथियार बंद पुलिस जवान पारा देकर सुरक्षा करेंगे।