अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मदन महल निवासी तपन पाल उम्र 53 वर्ष के पिता श्यामाचरण पाल ने मोहन सिंह बनाफर से यादव कॉलोनी हर्षित नगर में 0.419 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। श्यामाचरण की 28 दिसम्बर 2018 को मृत्यु हो गई और तपन के नाम पर जमीन का वसीयतनामा था। जमीन का नामांतरण और सीमांकन कराने के लिए तपन कलेक्टर कार्यालय पहुंचा।