बिसौली: बिसौली नगर में बैनी महाराज मंदिर पर नवदुर्गा समापन व रामनवमी पर भंडारा का आयोजन, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया
Bisauli, Budaun | Mar 27, 2026 बिसौली नगर स्थित बैनी महाराज मंदिर पर नवदुर्गा के समापन एवं रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को 7 बजे करीब विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।