गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के भठवा मोड़ के समीप से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों लोगों जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दी। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना प्रशासन के द्वारा आज सोमवार को शाम 6:30 बजे दी गई। गिरफ्तार लोगों में राहुल कुमार यादव और जितेंद्र कुमार यादव शामिल है।