दातागंज सीएचसी पर एक महिला ने टीकाकरण में एक ANM द्वारा भेदभाव करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने सीएचसी प्रभारी रिदेश भसीन से शिकायत की है। चिकित्सा अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बुधवार शाम 4 बजे बताया है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप गलत है। कोई भेदभाव नहीं किया गया है। स्टाफ ANM ट्रेनिंग के लिए जा रही थी। इसलिए टीकारण नहीं हो सका।