17 जनवरी को कलेक्टर मृणाल मीना एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन तथा परियोजना अधिकारी के निर्देशन में अति गंभीर व मध्यम कुपोषित एवं अति कम वजन सहित अन्य श्रेणी के बच्चों के लिए शाम करीब 4:30 बजे स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर संजीवनी क्लिनिक गायखुरी, सरेखा तथा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 20 व 21 में लगाया गया। इस दौरान बच्चों की जांच की गई।