बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे पंडारक थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवा में बने गुप्त तहखाने से 1356 लीटर बीयर बरामद की है। गुप्त सूचना पर सरहन गांव के पास बख्तियारपुर–मोकामा फोरलेन पर वाहन रोका गया। रोके गए वाहन से पुलिस ने 113 कार्टून बीयर जब्त की, जिसकी कीमत करीब पौने दो लाख रुपये है। इस मामले में वाहन चालक वैशाली निवासी राजू