ग्वालियर में गौ तस्करी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। चेतकपुरी इलाके में सोमवार रात करीब 11 बजे गौ सेवकों ने गौ मांस से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में 200 से अधिक गोवंश को काटकर ले जाए जाने का आरोप है। मौके पर भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है।