सिवानी: सिवानी के माता चौगान मंदिर में लगाया गया वार्षिक उत्सव के मौके पर विशाल भंडारा।
सिवानी के अंबेडकर पार्क में बने माता चौगानन के मंदिर में वार्षिक उत्सव के मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । सेवा समिति के प्रधान विकास राणा ने बताया कि दूसरे वार्षिक उत्सव के मौके पर पहले यज्ञ हवन हुआ तथा बाद में विशाल भंडारा लगाया गया। इस भंडारे में सैकड़ो धर्म प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया । इस मौके पर सेवा समिति के सदस्य व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।