मेरठ: मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खिलाड़ियों ने किया बवाल, कुश्ती के ट्रायल में भेदभाव करने पर जताई नाराजगी
Meerut, Meerut | Jan 6, 2025 मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने रविवार को हंगामा कर दिया। हंगामे का एक वीडियो भी सामने आया है। रविवार को स्टेडियम में कुश्ती के ट्रायल होने थे लेकिन खिलाड़ियों ने ट्रायल में भेदभाव का आरोप लगाया और प्रदर्शन कर दिया।