जयपुर की होटल में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पड़ोसी होने के कारण शादीशुदा युवक से उसकी बातचीत होती थी। डरा-धमकाकर आरोपी पड़ोसी ने मिलने बुलाकर उसके साथ देहशोषण किया। बजाज नगर थाने में नाबालिग पीड़िता ने आरोपी शादीशुदा पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी युवक को देर रात गिरफ्तार किया है।