मेहगांव: भिंड-ग्वालियर रोड पर हरगोविंदपुरा के पास निर्वाध सूत्र सेवा की बस पलटी, एक दर्जन से ज़्यादा यात्री घायल
Mehgaon, Bhind | Jan 27, 2025 भिंड ग्वालियर रोड पर हर गोविंदपुरा के पास निर्वाध सूत्र सेवा बस सोमवार को शाम लगभग 6 बजे भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी।तभी ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार लगभग एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस एवं डायल हंड्रेड की मदद से गोहद अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया।