गौनहा: सोनबरसा पुल पर ट्रैक्टर ट्रॉली में एक बाइक सवार ने मारी ठोकर, बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से हुए घायल
मटियारिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा पुल पर बाइक सवार ने ट्रैक्टर ट्राली में ठोकर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मटियारिया थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि दोनों युवक बड़हरवा से सेमरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर सौराहा बारात जा रहे थे।