जसवंतनगर: जसवंतनगर कोतवाली पुलिस ने कचौरा बाईपास मार्ग से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जसवंतनगर में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ समीर उर्फ राज को कटोरा बायपास मार्ग से गिरफ्तार किया। उसके पास से .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी कचौरा घाट बाईपास क्षेत्र में किसी वारदात की फिराक में था। थानाध्यक्ष कमल भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।