भदोही: पाली चौकी अंतर्गत पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, बाइक व कार की पुलिस ने ली तलाशी।
पुलिस अपराधियों की नकेल कसने के लिए सड़क पर उतर चुकी है सुरजमा थाना क्षेत्र के पाली चौकी ने आज दुर्गागंज सुरियावा मोड़ पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार जनपद में पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है जिससे कोई भी अराजकतत्व पुलिस की नजर से न बच सकें।