देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने गुरुवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 16 जनवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके तहत मैदानी इलाकों में हल्की बारिश जबकि 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी.