महसी: लंबी बीमारी के बाद ग्राम प्रधान किशुनपुर मीठा रामकली देवी का निधन, गांव में शोक की लहर
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के किशुनपुर मीठा ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान रामकली देवी का गुरुवार रात करीब 11 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों के अनुसार, वह काफी समय से अस्वस्थ थीं और इलाज चल रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।