दिल्ली और मुंबई के बीच हो रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण के तहत दिल्ली के सराय काले खां और डीएनडी से कालिंदीकुंज के बीच एलिवेटेड सड़क बनाया जा रहा है।इसी एलिवेटेड सड़क को शाहीन बाग में पहले से मौजूद मेट्रो लाइन के ऊपर से क्रॉस करने की योजना है। और इसको लेकर निर्माण कार्य जारी है मौके पर पिलर खड़ा किया जा रहा है।