संगरिया: थाना क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया
थाना क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार दोपहर बाद डेढ़ बजे जीरो नम्बर एफ आई आर पर मामला दर्ज किया गया। जिसमें महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके फूफा ने उसके साथ बार बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर नामजद मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच थाना प्रभारी अमर सिंह कर रहे हैं ।