थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर बाद 3 बजे व्यक्ति ने 2 महिलाओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा कर ले गए। पुलिस ने अपहरण के तहत यह मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच हवलदार पांचू राम को सौंपी गई है।