आरा: भेल डुमरा गांव में आयोजित डुमरा प्रीमियर लीग का विजेता बनी सहजौली की टीम, बीजेपी जिला अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि
Arrah, Bhojpur | Mar 13, 2025 भेल डुमरा गांव में डुमरा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। दो दिवसीय टूर्नामेंट का आज समापन हुआ। फाइनल मैच नथमलपुर और सहजौली के बीच खेला गया जिसमें सहजौली की टीम विजेता बनी। बीजेपी जिला अध्यक्ष दुर्गा राज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी और नगद 11 हजार का राशि दिया गया। जबकि उपविजेता टीम 51 सौ राशि दिया गया।