लखीमपुर: लखीमपुर खीरी जिले के महंगुखेड़ा में प्रेम विवाह का मामला एसपी तक पहुंचा, युवती ने परिजनों पर उत्पीड़न व धमकी के आरोप लगाए
लखीमपुर खीरी में प्रेम विवाह का एक मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंच गया। थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम महंगूखेड़ा निवासी कोमल ने आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि उसका प्रेम संबंध ग्राम लगुचा निवासी विशाल कुमार वर्मा से था।