बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर पति सहित 6 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया
Baghpat, Bagpat | Apr 19, 2025 शनिवार को करीब साढ़े 11 बजे माता काॅलोनी बागपत निवासी महिला शकीरा के मुताबिक उसकी शादी तेड़ा गांव के युवक शाहिद के साथ हुई थी। चार बेटी होने और बेटा नहीं होने पर ससुराल वाले उत्पीड़न करने लगे। इतना ही नहीं दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर उसे जलाकर मारने का प्रयास भी किया। आरोप लगाया कि मायके में आकर पति ने मारपीट की।