सिरोंज: जिले में गिद्धों की संख्या में चार साल में हुई बढ़ोतरी, 266 से बढ़कर 597 हुई
Sironj, Vidisha | Feb 20, 2025 विदिशा और सिरोंज में विलुप्त होती प्रजाति गिद्ध की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। वन विभाग की नई गणना के अनुसार, जिले में गिद्धों की संख्या 2021 के 266 से बढ़कर 2025 में 597 हो गई है। सिरोंज में सबसे अधिक गिद्ध नगरपालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड के आसपास पाए गए हैं।