रामपुर: थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर ग्रामीण को पीटने के आरोप में 3 लोगों के विरूद्ध दर्ज हुई FIR
Rampur, Rampur | Jul 16, 2024 थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम बडपुरा शर्की निवासी पातीराम अपना नया मकान देखने जा रहे थे। रास्ते में गाँव के कुछ लोग बैठे हुए शराब पी रहे थे। उन्होंने पातीराम को रोक लिया। और शराब पीने को कहने लगे। शराब पीने से मना करने पर उन लोगों ने पातीराम की पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और मामला रफादफा हो गया। तीन लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज।