रामपुर: पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने आज 20 फरियादियों की फरियाद पर सुनवाई करते हुए संबंधित थाना अध्यक्षों को दिए निर्देश
Rampur, Rampur | Jul 16, 2024 पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बुधवार को अपने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान 20 फरियादियों की फरियाद पर सुनवाई करते हुए, संबंधित थाना अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा है कि जो फरियादी आज यहां अपनी फरियाद लेकर आए हैं, उनकी फरियाद का गुणवत्ता पूर्वक जांच करके तत्काल निस्तारण करें ताकि फरियादियों का पुलिस के प्रति ज्यादा से ज्यादा विश्वास बढ़े ।