ललितपुर: गोविंद सागर बांध चौकी पुलिस की लापरवाही के चलते गोविंद सागर बांध बना लवर्स पॉइंट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गोविंद सागर बांध चौकी पुलिस के जिम्मेवारों की लापरवाही के चलते इस समय गोविंद सागर बांध लवर्स पॉइंट बना हुआ है।जिसके आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होना आम बात होती जा रही है। एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दो प्रेमी युगल एक बाइक पर बैठे हुए गलबहियां डालकर, एक दूसरे के साथ अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहे है।