ललितपुर: बांग्लादेश मे तख्ता पलट के बाद हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार के विरोध मे हिंदू संगठनो ने प्रदर्शन करते हुए DM को सौपा ज्ञापन
हिंदू रक्षा दल के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने घंटाघर चौराहे से प्रदर्शन करते हुए तुवन मंदिर चौराहा होते हुए वह कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। जहां पर उन्होंने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोके जाने की मांग की।