एसआईआर अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी बदायूं ने एसडीएम बिसौली एवं नायब तहसीलदार बिसौली के साथ नगर पंचायत वजीरगंज एवं सैदपुर में चल रहे निर्वाचन संबंधी कार्यों का शुक्रवार को 1:00 बजे करीब निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से जुड़े दावे-आपत्तियों एवं प्रारूप 6, 7 व 8 से संबंधित प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की गई।