अडकी: डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी में एटीएल कम्युनिटी डे का आयोजन किया गया
डीएवी पब्लिक स्कूल में एटीएल (अटल टिंकरिंग लैब) कम्युनिटी डे का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को डॉ अंबेडकर के विचारों से अवगत कराते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।