अडकी: चुकलू निवासी लकवाग्रस्त व्यक्ति की विधायक ने की सहायता
अड़की प्रखण्ड के बीरबांकी पंचायत अंतर्गत ग्राम – चुक्लू, टोला – वर्गीडीह निवासी दानियल नाग पिछले कुछ समय से लकवा की गंभीर स्थिति से जूझ रहे हैं। इस दुःखद समाचार की जानकारी मिलते ही तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने त्वरित मानवीय पहल करते हुए अपने प्रतिनिधि मनोज मंडल के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि भेजवाई।