रामपुर: पसियापुरा गांव के पास लोहे के गार्डों और पटलों से भरी ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत
Rampur, Rampur | Jun 3, 2025 पसियापुरा गांव के पास लोहे के गार्डों से भरी एक ई रिक्शा पलट जाने से ई रिक्शा के नीचे दबकर ई रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलवार की शाम 4:00 बजे की बताई जा रही है।घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक को घायल समझकर जिला अस्पताल ले आए जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी रखवा दिया है।