गन्नौर: सीएम फ्लाइंग की टीम ने डेयरी की दुकानों में गन्नौर शहर में की छापेमारी, जांच के लिए भेजे सैंपल
Ganaur, Sonipat | Mar 16, 2024 शहर में सीएम फ्लाइंग की टीम ने डेयरी की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने घी व क्रीम के सैंपल जांच के लिए भेजे। रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। टीम में सीएम फ्लाइंग के साथ फूड सेफ्टी अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र, सीएम फ्लाइंग टीम के इंस्पेक्टर सुनील व अन्य अधिकारी मौजूद थे।