ग्वालियर गिर्द: कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने की घोषणा लोकसभा चुनाव के बाद पद से देंगे इस्तीफा
मध्य प्रदेश की ग्वालियर, मुरैना और खंडवा लोकसभा सीट पर मंथन के बाद शनिवार को जारी हुई कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची और उसके बाद शुरू हुए अंदरुनी विरोध के चलते कांग्रेस के ग्वालियर जिला अध्यक्ष ने घोषणा की है कि लोकसभा चुनाव बाद वह पार्टी को इस्तीफा देकर रिटायरमेंट ले लेंगे.. जिला अध्यक्ष के बयान के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है..