कुटुंबा थाना में पदस्थापित एएसआई महेंद्र पासवान को साजिश के तहत बदनाम करने और फंसाने के मामले में पुलिस ने होमगार्ड जवान विवेक कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तकनीकी अनुसंधान में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी होमगार्ड ने जानबूझकर एएसआई के सरकारी क्वार्टर में शराब रखी थी।