वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित मेहंदीगंज मड़ई गांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को विभिन्न उपकरण वितरित किए।