गांगड़तलाई: सोडला दूदा में चर्च को हटाकर बनाया गया मंदिर, पहले पादरी रहे गौतम बने पुजारी
सोडला दूदा गांव में रविवार को दोपहर 2 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ । दरअसल यह आयोजन इसलिए खास है कि भैरव जी मंदिर की प्रतिष्ठा उस जगह हो रही है जहां पहले चर्च का संचालन किया जा रहा था। गांव में करीब 30 ईसाई परिवारों ने सनातन धर्म में वापसी की थी। इन्होंने कई साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। अब वापस हिन्दू धर्म अपना लिया है।