झाडोल: झाड़ोल में बिजली व सड़क की समस्या को लेकर कलक्टर एवं अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
Jhadol, Udaipur | Aug 28, 2024 उपखंड क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती एवं आंख मिचौली और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां की सड़कों पर पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को समस्या होती है। इसको लेकर सैंकड़ो ग्रामीण कलक्टर एवं अधीक्षण अभियंता (विद्युत विभाग) के कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौपा।